अग्नि पथ!

अग्नि पथ! अग्नि पथ!
अग्नि पथ! वृक्ष हों भले खड़े, हो घने, हो बड़े,
एक पत्र-छॉंह भी मॉंग मत, मॉंग मत, मॉंग मत!
अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!
 तू न थकेगा कभी! तू न थमेगा कभी! तू न मुड़ेगा कभी!
-कर शपथ! कर शपथ! कर शपथ!
यह महान दृश्‍य है- चल रहा मनुष्‍य है
अश्रु-श्‍वेद-रक्‍त से लथपथ, लथपथ, लथपथ!
अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!